RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के लिए 4000 संतो को किया गया है आमंत्रित: चंपत राय

अयोध्या /उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)19 दिसंबर।
श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समुद्र के किनारे अंडमान निकोबार के पर रहने वाले धर्मगुरु, झारखंड बनवासी क्षेत्र के धर्मगुरु, 125 संत परंपराओं के धर्म गुरुओं को किया गया है आमंत्रित।

सन्यासी और बैरागियों के 13 अखाड़े 6 दर्शन के दर्शनाचार्य, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य, गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य, शारदा पीठ के शंकराचार्य, श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य को किया गया है आमंत्रित।

आचार्य महामंडलेश्वर विशोका नंद भारती महाराज, अवधेशानंद गिरी, सिखों के महन्त ज्ञानदेव सिंह,कार्यसिनी जगद्गुरु गुरुशरणानंद जी महाराज,बाबा रामदेव, आनंदमयी मां, दलाई लामा, रविंद्र जैन रामभद्राचार्य, रामानुजाचार्य विद्या भास्कर, ज्ञानी इकबाल सिंह पटना साहिब, बौद्धों के धर्मगुरु राहुल बोधी जी महाराज, को किया गया है आमंत्रित।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए स्वामीनारायण परंपरा आर्ट ऑफ लिविंग गायत्री परिवार समेत 2200 ग्रहस्थ लोगों को किया गया है आमंत्रित।

खेल जगत वैज्ञानिक मीडिया हाउस के मालिक लेखक साहित्यकार रंगमंच फिल्म जगत के लोग कवि का किया गया है चयन, पद्मश्री पुरस्कृत भी कुछ लोगों को किया गया है आमंत्रित।

राम मंदिर आंदोलन में प्राणों का बलिदान देने वाले राम भक्त के परिजन, औद्योगिक जगत, तिरुपति वैष्णो देवी काशी विश्वनाथ के प्रमुखों को भी प्राण प्रतिष्ठा पर किया गया है आमंत्रित।

आरएसएस के 25 कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के 100 कार्यकर्ता सीआरपीएफ के पदाधिकारी यूपी पुलिस सेवा निव्रत अधिकारियों को भी किया गया है आमंत्रित।

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल।

पूर्व प्रधानमंत्री से देवगौड़ा नृपेन्द्र मिश्रा विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और संघ के राम लाल की टीम करेगी मुलाकात।
लार्शन टूब्रो के प्रमुख के साथ रतन टाटा के उत्तराधिकारी चंद्रशेखरन अंबानी और अडानी से की गई है मुलाकात।
तमिल फिल्म अभिनेता रजनीकांत बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद गायक गुरदास मान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अरुण गोविल फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज फिल्म सेंसर बोर्ड के प्रश्न जोशी को किया गया है आमंत्रित।
चित्रकार वासुदेव कामद, इसरो के डायरेक्टर निलेश देसाई, राम लाल के मंदिर में पत्थर की नक्काशी करने वाले सभी व्यक्तियों को किया गया है आमंत्रित।

रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात 23 जनवरी से होगी 48 दिन की मंडल पूजा।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य जी महाराज उडुपी के देखरेख में होगी मंडल पूजा संपन्न।

Related posts

दरभंगा:जिले के विद्यालयों में गठित विधिक साक्षरता क्लब के छात्र-छात्राओं के बीच हिंदी भाषा के महत्व विषय पर लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:पुरानी पुलिस लाइन GIS से 14 अक्टूबर को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

गढ़वा में राजस्व उप निरीक्षकों के त्रुटिपूर्ण स्थानांतरण आदेश में संशोधन।

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।

rktvnews

Leave a Comment