RK TV News
खबरें
Breaking News

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए कर रहे है उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण।

देहरादून/ उत्तराखंड 17 दिसंबर।उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की जानकारी दी। अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए आजकल उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बाहरी फिल्म निर्माता के साथ-साथ स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों तथा टेक्निशियनों को विशेष मौके मिलेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

Related posts

आईसीजी और एटीएस गुजरात ने 1150 करोड़ रुपये मूल्य की 115 कि.ग्रा. कोकीन जब्त की।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद में महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प।

rktvnews

यह इत्र सबसे महँगा!

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की।

rktvnews

मनन की व्याख्या कवि अरुण दिव्यांश की रचना में।

rktvnews

Leave a Comment