RK TV News
खबरें
Breaking Newsमंत्री परिषद् बैठक

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/15 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सऊदी अरब के संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच 18 अगस्त, 2023 को डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में सहभागिता पर हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को मंजूरी दी है।
इस सहयोग ज्ञापन का उद्देश्य डिजिटलीकरण, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, ई-शासन, स्मार्ट बुनियादी ढांचे, ई-स्वास्थ्य व ई-शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना, डिजिटल नवाचार में अनुसंधान में साझेदारी को बढ़ावा देना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोट, क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन आदि जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
यह सहयोग ज्ञापन डिजिटलीकरण व इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहभागिता के लिए एक रूपरेखा स्थापित करेगा और भारत व सऊदी अरब के बीच साझेदारी स्थापित करेगा।
इस सहयोग ज्ञापन का उद्देश्य डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में ई-शिक्षण, ई-शिक्षण व विनिमय कार्यक्रमों के माध्यम से अभिनव प्रशिक्षण और विकास के तरीकों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा क्षमता निर्माण व उच्च कुशल सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पेशेवरों तक पहुंच के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करना, व्यापार को बढ़ाने वाला, उद्यम पूंजी और प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप्स के इन्क्यूबेटरों पर जानकारी साझा करके एसएमई और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम प्रणाली को मजबूत करना है। ये अप्रत्यक्ष रूप से दोनों पक्षों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेंगे।
इस सहयोग ज्ञापन के तहत सहयोग गतिविधियां, डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहभागिता को बढ़ावा देंगी, जो आत्मनिर्भर भारत के परिकल्पित उद्देश्यों का अभिन्न हिस्सा हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 14 जनवरी 25

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार नौवें दिन भी जारी।

rktvnews

भोजपुर : बाइक रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपति नष्ट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को स्‍मरण किया।

rktvnews

रांची:विकास भारती बिशुनपुर के मुख्यालय परिसर में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का हुआ आगमन।

rktvnews

Leave a Comment