RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर एनएसएस के समन्वयक और स्वयंसेवको को कुलसचिव ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा के कुलसचिव प्रो. रणविजय कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का अच्छा प्रदर्शन कर लौट कर आने पर सबको वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के समक्ष कैंपस में सम्मानित किया गया।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वय डॉ. विकास चंद्र के निर्देशन एव नेतृत्व में विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, साहसिक शिविर एव प्री आर.डी कैंप में भाग लिया तथा बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। आज शिविर से लौटे सभी स्वयंसेवकों को बधाई दिया और आगे ऐसे ही कार्य करे के लिए हौसला अफजाई किया। इन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा पूरा राष्ट्रीय स्तर पर बनाना सभी स्वयंसेवकों का पुनीत कर्तव्य होना चाहिए।
कार्यक्रम समन्वय डॉ विकाश चंद्र ने बताया कि रा.से.यो क्षेत्रीय निदेशालय पटना बिहार द्वारा हमारे कुल 13 स्वयंसेवकों का चयन विभिन्न शिविरों के लिए किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन पटना में दिनांक 02 से 08 दिसंबर तक एवं साहसिक शिविर का आयोजन पोगडैम हिमाचल प्रदेश में 27नवंबर से 06दिसंबर तक चला।
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में 8 स्वयंसेवक,साहसिक शिविर में 3 तथा प्री आर.डी कैंप के लिए 2 छात्रा स्वयंसेवकों का चयन किया गया था जो कि हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित किया गया था।
विभिन्न शिविरों में स्वयंसेवक आदित्य कुमार सिंह,आर्यन प्रकाश,समीर सिंह,कुमार आकाश,आलोक राज,मीना कुमारी,अंशु कुमारी, प्रत्यक्षा कुमारी,खुशी कुमारी,रिया कुमारी,नदीम अंशरी,दीपिका पाठक, सुंदरम कुमार ने भाग लिया।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर इस बात का प्रमाण है कि शांति और सद्भाव की भाषा न समझने वालों को भारत करारा जवाब देता है: रक्षा मंत्री

rktvnews

रामगढ़:जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर”परंपरागत शहनाई वादन और वर्तमान स्थिति” पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: महाकुंभ से एसडीआरएफ की वापसी पर मुख्यमंत्री आवास में “महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

चितौड़गढ़:मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रथम किश्त जारी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सेंटर ऑफ रेज़िलिएंस की टीम संग की बैठक, कला मूर्तियों के स्थापित किए जाने पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment