RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72.47 करोड़ रुपये की लागत की सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौराधाम मंदिर (मां जानकी जन्म भूमि) परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

सीतामढ़ी/बिहार 13 दिसंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72.47 करोड़ रुपये की लागत की सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौराधाम मंदिर (मां जानकी जन्म भूमि) परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने साइट प्लान के माध्यम से पुनौराधाम मंदिर परिसर में कराए जानेवाले विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम परिसर एवं सीताकुंड का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुनौराधाम मंदिर के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। मंदिर प्रांगण में स्थित सीताकुंड को ठीक ढंग से विकसित करें एवं उसका सौंदर्यीकरण बेहतर तरीके से कराएं। विकास कार्य पूर्ण होने से यहां आनेवाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। यहां आकर उन्हें प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने भेंट की।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाएँ सीधे आम जनता से जुड़ी होती हैं, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं :कीर्तिश्री

rktvnews

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना- 2023, लोक कलाकारों को मिलेगा 100 दिवस का कला प्रदर्शन का अवसर – कला एवं संस्कृति मंत्री

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रामगढ़:कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment