RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण हेतु स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू!आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय द्वारा शुरू की गई है स्कालरशिप हेल्पलाइन।

राँची/झारखण्ड 08 दिसंबर।प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से संबंधित समस्याओं से अब झारखण्ड के छात्रों को निजात मिलेगी। छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण हेतु झारखण्ड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू की है।

इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत किए गए हैं तीन प्रावधान

इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन प्रावधान किए गए हैं। छात्र अपनी समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1800-599-1289 पर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सप्प नंबर 9440256299 चौबीस घंटे छात्रों की समस्या ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकृत करने हेतु चालू रहेगा। साथ ही X (ट्विटर) अकाउंट @TWC_Office_Jhar पर भी छात्र अपनी समस्या प्रेषित कर सकते हैं। उपरोक्त तीन माध्यमों से प्राप्त समस्याओं का प्रत्युत्तर/निराकरण/निस्तारण 48 घंटे में किया जायेगा।
इस नयी व्यवस्था के तहत छात्र अपनी समस्या के समयनिष्ठ निस्तारण के लिए अपनी छात्रवृति आवेदन संख्या, पूरा नाम, अकादमिक वर्ष, मोबाइल नंबर, एवं जिले के साथ अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं ।

Related posts

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन का विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

rktvnews

पटना:नगर आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक: तीन सफाईसाथी उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित।

rktvnews

बागपत:जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी!”रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का19वां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

भोपाल में बनेगा राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय।

rktvnews

शराब के साथ शराब धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment