RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

देहरादून/उत्तराखंड 08 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम निम्बुवाला गढ़ी कैन्ट, देहरादून में हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति की परंपरा देवभूमि की पहचान है।
उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढ़ावा देने के लिए हम प्रयासरत हैं। हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक कला एवं लोक संस्कृति से जुड़े इसकी भी जरूरत है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को लोककला को बढ़ावा देने तथा युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाला बताया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, सचिव रविनाथ रमन, हरिचन्द सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बंगाल की राजनीति को ध्रुवीकृत करने का एक ऊंचा तमाशा।

rktvnews

अमृत_भारत_स्टेशन_योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया शिलान्यास!जश्न के माहौल में जनता ने दी बधाई और खूब हुआ जय घोष।

rktvnews

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड की भारत यात्रा।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अररिया जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment