RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

HDFC बैंक की आरा शाखा में 20 सदस्यों ने रक्तदान कर 8 दिसंबर को यादगार बनाया।

पीड़ित मानवता की सेवा में सबसे महत्वपूर्ण है रक्त का दान करना:मेयर इंदु देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 दिसंबर।एचडीएफसी बैंक आरा के मुख्य शाखा शिवगंज में पूर्व निर्धारित वार्षिक रक्तदान कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए 20 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन कलस्टर हेड कमलेश झा , ऑपरेशन मैनेजर अशोक कुमार, शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार तथा रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया। बैंक की ओर से अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी के दीप प्रज्वलन और फीता काटने से हुआ।इस आयोजन में बैंक के पदाधिकारी सहित रेड क्रॉस की सचिव डा विभा कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह, पूर्व सचिव सह पत्रकार डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, समाजसेवी जनाब सरफराज अहमद ,विजय मेहता, कुमार मंगलम, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे। टेक्नीशियन में धर्मेंद्र पांडेय,मनोज कुमार,राजू सिंह,अमोद कुमार आदि सक्रियता से लगे रहे।
उद्घाटन के बाद मेयर इंदु देवी ने सबसे पहले बैंक के पदाधिकारी और सदस्यों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसा पुण्य का कार्य और कोई दूसरा नहीं है। रक्तदान से जरूरतमंदों, दुर्घटनाग्रस्त लोगों, कैंसर और थैलेसीमिया जैसे मरीजों की जान बचाई जाती है। एक प्रश्न के जवाब में इंदु देवी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अन्य सभी संगठनों में होने चाहिए और ऐसे कार्यक्रम नगर निगम में हो इसके लिए भी प्रयास करूंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्तदान का आयोजन एचडीएफसी बैंक द्वारा आठ दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर होता है। रक्तदान का कार्यक्रम 2007 से लगातार अब तक राष्ट्र की सेवा के लिए चलाया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर रक्त संग्रह की बात करें तो दिसंबर 22 तक 4 लाख 59हजार सताइस यूनिट रक्त देश को समर्पित किया गया।
बैंक के गौरव की बात करें तो यह सुखद संदेश देता है कि 6दिसंबर, 2013 में रक्तदान के लिए विश्व गिनिंज बुक में इसका नाम दर्ज है।
रक्तदान करने वालों में पंकज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार, दीपांकर देव,एन खान ,अशोक कुमार, रंजन कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह ,मनीष प्रकाश सिंह, राहुल कुमार सिंह, राहुल रंजन प्रसाद, प्रेम किशोर, अमित कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह, मो अमीर इमाम, राहुल कुमार सिंह आदि शामिल थे।
इस आयोजन मेंएचडीएफसी बैंक की ओर से अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल कुमार, मनीष प्रकाश, श्वेत रंजन निराला, सुधीर वर्मा आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

रायपुर:मनीष कुंजाम पर छापेमारी की कड़ी निंदा की छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन ने, कहा : आदिवासी नेता को बदनाम करने और लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने की साजिश।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़वानी सर्किट हाउस में किया पौध-रोपण।

rktvnews

भाजयुमो का राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ!लाठी गोली की निरंकुश सरकार को युवा देंगे कलम से जवाब :जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

,”श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज दरभंगा सदर प्रखंड के 09 पंचायतों में किया गया मेगा कैम्प का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: 25 मई को राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर का मतदान जागरूकता हेतु होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के संस्थापक स्व लक्ष्मणराव इमानदार की जयंती पर बोले आर डी सिंह सहकार के पवित्र भाव को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment