RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग पहुंच मध्यान भोजन व पठन पाठन से संबंधित लिया जानकारी!कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय लावालौंग का भी किया निरीक्षण।

चतरा/झारखण्ड 07 दिसंबर।उपायुक्त अबु इमरान ने आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं से मिलने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली और स्वयं भोजन का जांच किया। वहीं विद्यालय के कक्षा में जा कर बच्चो से उसके पठन पाठन की जानकारी लिया। उन्होंने पढ़ाई से संबधित प्रश्न पूछ छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र छात्राएं आने वाले कल का भविष्य हैं। मध्यान भोजन के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी ना हो इसका खास ख्याल रखा जाय और यह भी ध्यान रखा जाय कि पंजी में जितने भी छात्र नामांकित हैं सभी शत प्रतिशत उपस्थित रहें।
कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय लावालौंग के निरीक्षण क्रम में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, वर्ग कक्ष समेत अन्य का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

चतरा:वनाधिकार अधिनियम एवं वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की

rktvnews

रायपुर : बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि।

rktvnews

भोजपुर: विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जुलाई से सितंबर तक चलेगा विशेष मध्यस्था अभियान,विभिन्न श्रेणी के वादों को निपटाने का अवसर।

rktvnews

07 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment