RK TV News
खबरें
Breaking Newsसुरक्षा

नारनौल:लघु सचिवालय में हुई 6.6 की तीव्रता के भूकंप की मॉक ड्रिल।

मॉक ड्रिल के दौरान राहत कार्यों में लगी एनडीआरएफ की टीम।

नारनौल/हरियाणा 06 दिसंबर। भूकंप जैसी आपदा आने पर हम कितने तैयार हैं, इसी बात की तस्दीक करने के लिए आज लघु सचिवालय में जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल की। इससे पहले उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने सभी अधिकारियों को टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर एनडीआरएफ की तरफ से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दी गई।
डीसी ने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी व काम का स्पष्ट ज्ञान होना चाहिए ताकि रिस्पांस टाइम कम से कम लगे।
मॉक ड्रिल के दौरान लगभग 2:20 बजे लघु सचिवालय में चेतावनी का सायरन बजा। इसके साथ ही रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता के भूकंप  की कल्पना करते हुए मॉक ड्रिल शुरू हुई। सबसे पहले भवन में फंसे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर मौजूद संसाधनों से बाहर निकलने का काम किया और उसके बाद निर्धारित किए गए रेस्क्यू एरिया में रेड क्रॉस के वालंटियर व चिकित्सा टीम ने फर्स्ट एड देते हुए पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। इसी दौरान एनडीआरएफ की टीम पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। यहां पर कमांड पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट मेडिकल पोस्ट और एनडीआरएफ स्टोर स्थापित किया गया था। एनडीआरएफ टीम ने सीढी व रस्सी के जरिए पीड़ितों को बाहर निकाला। हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की ओर से फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया।

मॉक ड्रिल को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

इस दौरान अधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां को अच्छी तरह से समझा।
इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार (आईएस), एसडीम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, डीएसपी जितेंद्र कुमार, नगराधीश डा मंगल सेन, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट एनडीआरएफ देवेंद्र, इंस्पेक्टर राहुल और अंकित के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: 30 और 31 मार्च को भी कर सकते है अपने बिजली बिल का भुगतान,खुले रहेंगे काउंटर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7 मई को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता रद्द।

rktvnews

बागपत:ईदुज्जुहा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

सारण:कालाजार मुक्त होने की दहलीज़ पर सारण, डब्ल्यूएचओ की टीम ने डोज़ियर प्रिपरेशन की परखी तैयारी।

rktvnews

जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण कारीगरों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए मधुमक्खी बक्सों के साथ 411 मशीनरी और टूलकिट का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment