RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 06 दिसंबर।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने लंबित वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। डीएम ने बैठक में उपस्थित पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को वन भूमि हस्तांतरण प्रकरण पर लगी आपत्तियों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लैंड ट्रांसफर के प्रपोजल को आगे भेजने से पूर्व उसकी सही प्रकार से जांच कर ली जाए ताकि लैंड ट्रांसफर का कार्य समय से हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में हर गांव के लिए सड़क आवश्यक है, इसलिए सर्वे का कार्य त्रुटि रहित ढंग से किया जाना चाहिए, इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि वन विभाग के अंतर्गत वन भूमि हस्तांतरण के जितने भी लंबित मामले है उनका समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, पीएमजीएसवाई तथा पीडब्ल्यूडी आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भैया दूज!

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:भारत की MICE इंडस्ट्री एक प्रमुख आर्थिक चालक बनने की राह पर, जो उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियां उत्पन्न करेगी: पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

rktvnews

सारण:विश्व मलेरिया दिवस: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment