RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर संबधित अधिकारी के साथ किया बैठक।

चतरा/झारखण्ड 05 दिसंबर।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने गूगल मीट के माध्यम से सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी एवं सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ समीक्षा बैठक किया। समीक्षा के क्रम में 10 से कम फार्म प्राप्त करने वाले प्रखण्ड हंटरगंज, सिमरिया एवं पत्थलगडा की समीक्षा किया गया। साथ ही प्री फिल्ड फार्म 6 एवं ब्लैंक फार्म 6 का ऑफलाईन इंट्री का भी समीक्षा किया गया जिसमें सिमरिया विधानसभा का मात्र 190 प्रपत्र का इंट्री पाया गया जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को आज दिनांक 05.12.2023 को रात्रि तक शत प्रतिशत प्री फिल्ड फार्म को अतिरिक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं हेल्प डेस्क मैनेजर के माध्यम से ऑफलाइन इंट्री करने का निर्देश दिया। वहीं दोनो विधानसभा में लंबित प्रपत्रों का डाटा उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही मतदाता सूचि में ब्लैक एंड वाइट/धुंधला फोटो को अच्छे गुणवत्ता वाले फोटो से स्थानांतरित करने हेतु निदेश किया गया।
उक्त बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चतरा जिला, सभी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा भोजपुर जिला परिषद की एक दिवसीय बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गया:बिपार्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला “मंथन 2025 “का समापन।

rktvnews

भारत के तेल एवं गैस सार्वजनिक उपक्रमों की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका: हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य्मंत्री ने डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर’ के अन्तर्गत निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment