RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 7 दिसम्बर को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीसी पर करेंगे चर्चा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 04 दिसंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन गुरूवार, 7 दिसम्बर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 52 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा करेंगे। राजन विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर इन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये किये गये नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस, स्वीप गतिविधियों पर चर्चा के अलावा इन अधिकारियों से उनके अनुभव भी सुनेंगे, जिससे नवाचारों एवं अच्छे अनुभवों का लोकसभा निर्वाचन 2024 के संपादन के लिये बेहतर उपयोग किया जा सके।

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी का आभार ज्ञापित किया

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये 3 दिसम्बर को मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, एवं अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, होमगार्ड, केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मीडिया साथियों और शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी का हृदय से आभार ज्ञापित किया है।राजन ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों और सक्रिय सहयोग से ही निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निर्बाध एवं शांतिपूर्ण रूप से हो सकी।

Related posts

गिरीडीह: जिले में पर्याप्त रूप में है गैस सिलेंडर, उपायुक्त ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की समीक्षा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सर्वसम्मति से पुनः संसदीय राजभाषा समिति का अध्यक्ष चुना गया।

rktvnews

भोजपुर:युवा विशेषकर लड़कियां स्टार्ट अप करने में बढ़ चढ़ कर भाग लें: मधु कुमारी प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत भारतीय उद्योग परिसंघ के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जैन, सी.आई.आई. के उपाध्यक्ष माधव सिंघानिया से विचार विमर्श किया।

rktvnews

दरभंगा:उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

युवाओं में एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment