RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

भिखारी ठाकुर की जयंती सह सम्मान समारोह 2023 को ले समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर 03 दिसंबर। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर समाज सेवी आनंद मोहन सिन्हा की अध्यक्षता में तैयारी समिति की पांचवीं बैठक आज संपन्न हुई जिसका संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
ज्ञातव हो की आगामी 18 दिसंबर को लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती को सम्मान समारोह के रूप में मनाने को प्रस्तावित है। आज की हुई बैठक के दौरान जहां इस बार का आयोजन भिखारी ठाकुर परंपरा के वाहक 116 वर्षीय स्व रामाज्ञा राम को समर्पित करने का निर्णय लिया गया वही कवियत्री उर्मिला कौल ,कथाकार मधुकर सिंह समेत अन्य के नाम पर तोरण द्वार बनाने पर भी आम सहमति बनाई गई साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर इंदु देवी से तथा सामूहिक उदघाटन कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में “वर्तमान में भोजपुरी” पर चर्चा कराने के लिए छपरा,रांची,बिक्रमगंज,पटना,सिवान, बेतिया आदि क्षेत्रों से भोजपुरी के शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया।
आज की समीक्षा बैठक में शामिल लोगो में डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,बिनोद सिंह, डॉ। अरविंद राय,संजय कुमार,अमरदीप कुमार जय, डॉ सत्येंद्र कुमार विष्णु,व्यास कमलेश पासवान आदि प्रमुख थे।

Related posts

किर्गिस्तान में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के इस दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया है कि आतंकवाद के गढ़ अब न्यायोचित दंड से अछूते नहीं रहेंगे।

rktvnews

भोजपुर : पागल कुत्ते ने दर्जनो को काट किया जख्मी😲

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाएँ सीधे आम जनता से जुड़ी होती हैं, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं :कीर्तिश्री

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे “मोदी संग बिहार” साँन्ग का हुआ लाँचिंग।

rktvnews

चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव प्रक्रिया और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:28 अप्रैल तक 257 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त: अनुपम राजन

rktvnews

Leave a Comment