RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाएँ सीधे आम जनता से जुड़ी होती हैं, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं :कीर्तिश्री

स्वास्थ्य योजनाओं, अस्पताल प्रबंधन एवं आयुष योग दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)14 जून।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, जिला स्वास्थ्य समिति, अस्पतालों की स्वास्थ्य प्रबंधन समिति, कोरोना एवं आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन चतरा दिनेश कुमार सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ-साथ जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अस्पतालों की प्रबंधन समिति सक्रिय रूप से कार्य करे और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित बैठकें की जाएँ। उन्होंने आयुष विभाग को 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने वैक्सीनेशन, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तैयारी की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण कार्यक्रमों की स्थिति तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सीडीपीओ को नियमित फील्ड विज़िट करने एवं अपडेटेड डेटा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावे संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, बच्चों का नियमित टीकारण, लिंग अनुपात समेत कई अन्य बिंदुओं की भी क्रमवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जहां जहां कुपोषण उपचार केंद्र संचालित है उन स्थलों पर दाल भात केंद्र संचालित करने का निर्देश दिया गया। जिससे उक्त स्थल पर आमजनों के साथ साथ उपचार कराने आने वाली मरीजों के परिजन को सुगमता पूर्वक भोजन मिल सके। आयुष्मान कार्ड से अधिक से अधिक लाभुक लाभान्वित हो इसके लिए अभियान मोड में सभी प्रखंडों के दो दो पंचायतों में 16 तारीख से रोस्टर अनुसार कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। यदि किसी लाभुक का राशन कार्ड से संबंधित कोई समस्या है जिसके कारण उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है उसका भी निराकरण उक्त कैंप में किया जाएगा। वहीं सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
उन्होंने जिले के स्वास्थ्य क्षेत्रों के विभिन्न इंडीकेटरों के समीक्षा के क्रम में धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन चतरा दिनेश कुमार को हरेक सप्ताह सभी इंडीकेटरों के प्रगति मॉनिटरिंग करने हेतु बैठक करने का निर्देश दिया।
अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाएँ सीधे आम जनता से जुड़ी होती हैं, अतः इनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे उन्होंने कहा आज की बैठक में जो भी निर्देश दिए गए है उसका शतप्रतिशत निष्पादन हो यह सुनिश्चित करें दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा अगले बैठक में की जाएगी। अगर किन्हीं के द्वारा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो वो कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे।

Related posts

भोजपुर:अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगा दौड़ प्रतियोगिता : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को उनकी जयंती पर किया नमन।

rktvnews

डर…! : रवि शंकर सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमांचल पुलिस की महिला आरक्षी बिंदिया को पर्वतारोहण हेतु दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर: नगर जदयू आरा की वार्ड नं 14 में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

पटना: सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बोले महामंत्री सबको स्वरोजगार देना प्राथमिकता।

rktvnews

Leave a Comment