RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

दरभंगा: जिलाधिकारी का जनता दरबार, खराजपुर के रवि रौशन के मामले का “ऑन द स्पॉट” हुआ समाधान।

ऑन द स्पॉट हुए समाधान की खुशी जाहिर करते रवि रौशन (बीच में)

दरभंगा/बिहार 02 दिसम्बर। दरभंगा जिला के समाहरणालय परिसर में अवस्थित जिलाधिकारी, दरभंगा के कार्यालय कक्ष में *”जनता के दरबार में जिलाधिकारी”* कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को अपराह्न 1:00 बजे से जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा आम जनता से साक्षात्कार कर उनकी समस्या का निराकरण संबंधित लोक प्राधिकार की उपस्थिति में की जाती है।
इसी कड़ी में शुक्रवार के जनता दरबार में अनेक आवेदकों की समस्याओं का *ऑन द स्पॉट* निराकरण किया गया। बहादुरपुर के खराजपुर निवासी रवि रौशन मिश्रा अपने वाहन चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) में त्रुटि हो जाने से परेशान थे, उनके द्वारा अपनी समस्या का निराकरण हेतु 25 अक्टूबर को *”जनता के दरबार में जिलाधिकारी”* कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अपना आवेदन किया था, जिसपर 01 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी के समक्ष लोक प्राधिकार विक्रमजीत प्रताप की उपस्थिति में उनकी आवेदनों की सुनवाई हुई और *ऑन द स्पॉट* उनकी समस्या का निराकरण किया गया। निराकरण के उपरान्त वे काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,दरभंगा सहित बिहार सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि *”जनता के दरबार में जिलाधिकारी”*कार्यक्रम” में शुक्रवार को लभगभ 32 आवेदकों की सुनवाई हुई, जिनमें रवि रौशन मिश्रा भी शामिल थे।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का गढ़वा के छात्रावासों का निरीक्षण, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : भरौली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों/ सचिवों के साथ बैठक।

rktvnews

गढवा:अंतरराष्ट्रीय बेटी बचाओ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के क्रम में सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment