RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट ने एफएलसी हॉल का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 01दिसंबर।आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन के प्रयोगार्थ ई०वी०एम / वी०वी०पैट की होने वाली एफएलसी का कार्य जनपद में 1 दिसंबर 2023 से 20 दिसंबर 2023 तक कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। एफएलसी के पहले दिन आज जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एफएलसी फर्स्ट लेवल चेकिंग हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी हाल में कोई भी अपना फोन लेकर नहीं जाएगा, फोन हेल्प डेस्क पर ही जमा करना होगा उन्होंने एफएलसी हाल पर आवश्यक नियम शर्ते का फ्लेक्स लगाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बिना चेकिंग किये कोई भी एफएलसी हाल में प्रवेश न करें। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो ने भी एफएलसी हॉल का जायजा लिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा मंत्रालय समस्‍त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और छात्रावासों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट कक्षाएं उपलब्ध कराएगा।

rktvnews

अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हनुमान जी

rktvnews

फिलीपीन के फिल्म निर्माता ब्रिलियंटे मेंडोज़ा ने इफ्फी 54 में मास्टरक्लास का आयोजन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:08 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment