RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार सरकार मुर्दाबाद….नीतीश कुमार शर्म करो….तुष्टिकरण की राजनीति बंद करो….तानाशाही बंद करो… आदि नारों के साथ भाजपाइयों ने नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग।

आरा/ भोजपुर 01 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे बिहार सरकार द्वारा कैलेंडर मे हिन्दु त्योहारों की छुट्टी मे कटौती करने के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय त्रिभुआनी मोड़ स्टेशन रोड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी बस स्टैंड से त्रिभुआनी मोड़ तक बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ गगनभेदी नारे के साथ हुआ। कार्यकताओ द्वारा बिहार सरकार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार शर्म करो,तुष्टिकरण की राजनीति बंद करो ,तानाशाही बंद करो आदि नारे लगाए गए।
त्रिभुआनी मोड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कुछ वोटो के लिए कर रही है। बिहार की बहुसंख्यक को नजरअंदाज कर अल्पसंख्यकों को खुश करने की नीति पर बिहार सरकार चल रही है। जिस प्रकार बिहार सरकार का दो कैलेंडर जारी हुआ है,जिसमे मुस्लमानो के लिए हिन्दु त्योहारों के छुट्टी मे कटौती कर बढाया गया है,इससे साफ साबित होता है कि बिहार सरकार की मंशा सही नही है।भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास वाली पार्टी है।हमे मुस्लमानों से कोई भेद नही है,लेकिन बिहार के मुखिया द्वारा बहुसंख्यक हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों की छुट्टियों को समाप्त कर तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है,यह बिहार की जनता के साथ अन्याय है,जिसके खिलाफ बिहार की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी और 2024और 2025 दोनो चुनावों मे उनके चेहरे से नकाब निकालने का काम करेगी।
वही पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ.प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हुआ है कि किसी सरकार द्वारा दो-दो छुट्टी का कैलेंडर जारी किया गया है।महागठबंधन की सरकार आए दिन तुगलकी फरमान जारी कर बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रही है।शिक्षा विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर रोक,संघ निर्माण पर रोक और महिलाओं के महत्वपूर्ण पर्व जीवितिया,तीज,रक्षा बंधन आदि त्योहारों मे छुट्टी न देना आजादी के पहले और मुस्लिम काल की याद दिलाती है। बिहार सरकार द्वारा लगातार मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। बिहार की मुखिया का दिमागी संतुलन खराब हो गया है,इसलिए आश्चर्य जनक फैसले लिए जा रहे है।बिहार की जनता ये सब बर्दाश्त करने वाली नही है और इसे बिहार से उखाड़ फेकेगी।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, प्रहलाद राय,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,संतोष तिवारी,राम प्रकाश पांडेय,विभु जैन,रामदिनेश यादव,राहुल सिंह,अशोक सिंह,वरूण सिंह,दीपकसिंह,मुखिया शालिनी सिंह, राहुल सिंह,आदित्य सिंह आदी,मनोज सुमन,रवि कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

दरभंगा :ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादक समूह द्वारा संचालित इकाई का किया अवलोकन।

rktvnews

राऊ विधानसभा क्षेत्र के चोइथराम चौराहा से 56 लाख रूपये की नगदी जप्त।

rktvnews

बिहार राज्य जन सेवक संघ कार्यालय,पटना में बैठक आयोजित।

rktvnews

बेतिया:लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर चौक-चौराहों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की करें व्यवस्था : जिलाधिकारी

rktvnews

दरभंगा जिला का 150वाँ स्थापना दिवस पर नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:सितार वादन न केवल संगीत कला है, बल्कि यह योग और ध्यान का भी रूप है : डाॅ. लवली शर्मा

rktvnews

Leave a Comment