RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने हंटरगंज प्रखण्ड पहुंच 80+ आयु वर्ग के मतदाता से मिल स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें किया सम्मानित।

चतरा/झारखंड 30 नवंबर।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक Hashtag #SeniorVotersVoice हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने हंटरगंज प्रखण्ड के नावाडीह पंचायत के बूथ संख्या 7 में 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकरी ली और उन्हे सम्मानित किया। साथ ही मतदान के महत्व को बताया। उन्होने उपस्थित आम जनों से भी अपील किया कि अगर मतदाता सूची में आपका नाम छुटा हुआ है तो वे अपने अपने क्षेत्र के बी0एल0ओ व मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं।
उक्त मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हंटरगंज, क्षेत्र के बी0एल0ओ0 एवं सुपरावाईजर समेत संबंधित उपस्थित थे।
बताते चले कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं बी0एल0ओ0, सुपरावाईजर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया।

Related posts

भाजपा नेता सतीश भट्ट ने नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को दी शुभकामना

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : नवाचार और प्रगति की नई दिशा

rktvnews

बागपत:निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान देने पर जिलाधिकारी ने युवा अमन कुमार को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शक्ति सदन के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment