RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बेतिया:वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

बेतिया/ बिहार 30 नवंबर।वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा 29 नवंबर की देर संध्या निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय। इस कार्य में और अधिक श्रमिकों, कामगारों को लगाया जाय ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक इस अतिथिगृह एवं प्रेक्षागृह के निर्माण में किसी भी स्वरूप में गुणवत्ता से समझौता नहीं करना है। इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्धता के साथ शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग तथा संबंधित संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि नियमित रूप से भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्क, वैन्क्वेट हॉल, थीम गार्डन, आउटडोर, एक्जिबीशन एरिया, पेंटिंग एरिया और लॉबी इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगाते है। इस चिरप्रतीक्षित बहुद्देशीय सभागार के बनने से पश्चिम चम्पारण में बड़े आयोजनों के लिए सुलभ स्थल उपलब्ध हो पाएगा। इसके निर्माण हो जाने से यहाँ अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ यहाँ के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा डॉ० अनुपमा सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 22 दिसंबर 24

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मंत्रालय के प्रदर्शन की समीक्षा की, 100 दिन के एजेंडे को प्राप्त करने की जरूरत पर जोर दिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 जुलाई 24

rktvnews

जयपुर:सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025 की धूम : मेले में दिनभर उमड़ी भीड़ ,लाइव डेमो और कस्टमाइज़ेशन ज़ोन ने बढ़ाया सरस राजसखी मेले का आकर्षण।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त के मुख्यातिथ में निर्यात संवर्द्धन एवं जेम पर एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद 14 मई को पटना में आयोजित करेगा राज्य स्तरीय स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment