RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है! जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है।

देहरादून/उत्तराखंड 28 नवंबर।सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है। बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जा रही पल-पल की निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज इगास पर्व की खुशी मिली है। भगवान बौखनाग देवता पर हमें विश्वास था। विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

Related posts

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर की जीत को ले चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक।

rktvnews

रांची:कांग्रेस पार्टी के डीएनए में भ्रष्टाचार और तानाशाही : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर के आरा में चैत्र महोत्सव में गंगा अवतरण को कथक कलाकार जीवंत करेंगे…..

rktvnews

दक्षिण बिहार के ब्रह्मपुर धाम में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

दुमका:RKVY-PDMC योजना से किसान को मिली नई पहचान, टपक सिंचाई से बढ़ी आय एवं उत्पादन।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अपतटीय खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment