RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गिद्धौर प्रखंड, चतरा, व पत्थलगडा प्रखण्ड के बिरहोर टोला में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण।

बिरहोर परिवारों के बीच कंबल व धोती साड़ी का किया गया वितरण

डाकिया योजना के तहत राशन का भी हुआ वितरण।

चतरा /झारखंड 28 नवंबर।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले भर में बिरहोर व आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसे लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने चतरा प्रखण्ड के ग्राम चटनियां पहुंच कैंप का निरीक्षण किया। वहीं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व बी.एल.ओ. से अभी तक भरे गए फार्म 6 की विस्तृत जानकारी ली। वहीं बढ़ते ठंड को देखते हुए उन्होने बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया।
उपायुक्त ने बिरहोर परिवारों के स्वास्थ्य जांच हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच कैंप का जायजा लिया। जांच कैंप में उपलब्ध दवाओं की उन्होने जांच किया और निर्देशित किया कि कैंप में बिरहोर परिवारों का स्वास्थ्य जांच शत प्रतिशत करें और अगर जांच के क्रम में वैसे मरीज पायें जाते है जिनका इलाज कैंप में संभव नहीं है तो उसे अविलम्ब सदर अस्पताल रेफर करते हुए समुचित इलाज कराना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात गिद्धौर प्रखण्ड के जपुआ बिरहो टोला पहुंच बी0एल0ओ0 द्वारा नए मतदाता को जोड़ने हेतु किए जा रहे कार्यों का विस्तृत जानकारी लिया। वहीं मौके पर उन्होने बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया।
पत्थलगडा प्रखण्ड के बरवाडीह पंचायत के शीतलपुर बिरहोर टोला में पहुंच उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए जा रहे कार्याें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होने बिरहोर परिवारों के बीच कम्बल एवं धोती साड़ी योजना के तहत धोती एवं साड़ी का वितरण किया।

Related posts

भोजपुर:समाहर्त्ता, भोजपुर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला खनिज निधि की बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रामराज्य गद्दी के अवसर पर भव्य देवी जागरण सोमवार को, तैयारी पुरी!कई नामचीन कलाकार करेंगे शिरकत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

संविधान दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री ने भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:विकास के नाम पर गरीबों के पेट पर चोट क्यू दे रही बिहार सरकार:सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment