RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए हॉट कुक्ड मील योजना संचालित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 24 नवंबर।आंगनबाड़ी केन्द्रो पर पंजीकृत तीन से छः वर्ष आयु के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद अयोध्या से , उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु स्वीकृत भवनों का शिलान्यास तथा आंगनबाडी केन्द्र के 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया। यह हॉट कुक्ड मील योजना प्रदेश के प्राथमिक पाठशालाओं में संचालित मी-डे मील योजना के साथ ही संचालित होगी। इस क्रम में जनपद बागपत के बाल विकास परियोनजा बागपत ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम खेडकी के आंगनबाडी केन्द्र पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला कार्यकम अधिकारी विपिन , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाए एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों को भोजन करा कर हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया। और अतिथियों व उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने बच्चो के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित उपस्थित अधिकारियों एवं आंगनबाडी कार्यत्रियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाडी केन्द्रो पर आने वाले सभी बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रतिदिन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जायें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय ने बताया कि जनपद में 1338 संचालित आंगनबाड़ी केंद्र है जिन पर हॉट कुक मिल योजना शुरू हो गयी आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत तीन वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों को गर्म पाक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा आंगनबाड़ी केंद्र पर 25 थाली 25 गिलास 25 कटोरी और 25 चम्मच, दो बाल्टी 10 लीटर वाली, दो चमचे समेत अन्य बर्तन खरीदने के लिए ग्राम पंचायत को व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Related posts

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अहिंसा रन का किया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अगस्त 25

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबसे अधिक पानी वाला राज्य होगा राजस्थान: सी आर पाटिल

rktvnews

राजस्थान:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment