RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:जिले की पांचों विधानसभाओं के लिये मतदान दल रवाना!स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में हो चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 24 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत 25 नवम्बर को होने वाले मतदान को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये 24 नवम्बर शुक्रवार को मेजर नटवर राजकीय विद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त कर मतदान दल ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि सभी मतदान दलों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया है। सभी मतदान दल स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान का कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल, स्वीप प्रभारी धायगुड़े स्नेह नाना सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

1499 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी

विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए जिले में कुल 1499 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। विधानसभा कपासन में 308, बेगू में 313, चित्तौड़गढ़ में 277, निंबाहेड़ा में 294 तथा विधानसभा बड़ी सादड़ी में 307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। साथ ही उपरोक्त रिकॉर्डिंग की निर्वाचन अधिकारी स्तर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेबकास्टिंग के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 जनवरी 24

rktvnews

हरित योग’ व्यक्तिगत और भूमंडलीय स्वास्थ्य दोनों को पोषित करता है: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

rktvnews

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग!गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन : मोनिका गुप्ता

rktvnews

एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग न करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति सचेत किया।

rktvnews

नई दिल्ली:सीएमपीडीआई ने ‘खनिज अन्वेषण और जल संसाधन प्रबंधन: हालिया रुझान’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की।

rktvnews

कटिहार में 2 अप्रैल को आयोजित होगा भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा का 11वा सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment