RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:किसानों हेतु फॉर्म मशीन बैंक का हुआ उद्घाटन।

बड़हरा/भोजपुर 23 नवंबर।बड़हरा प्रखंड के ग्राम गजियापुर में आरा हरियाली प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित फार्म मशीन बैंक (कस्टम हायरिंग सेंटर) जिसमें किसानों की सुविधा हेतु ट्रैक्टर, थ्रेसर, रीपर, रोटावेटर, तथा सीड ड्रिल मशीन उपलब्ध हैं का उद्घाटन समारोह तथा क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा भोजपुर द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक बामेती बिहार पटना आभांशु सिंह जैन जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक आत्मा भोजपुर राणा राजीव रंजन तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रश्मि मेहता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन, सहायक तकनीकी प्रबंधक निशांत, किसान सलाहकार संतोष के साथ सैकड़ों महिला तथा पुरुष किसान, साथ ही FPC के निदेशक मंडल से पतिराम महतो, हरेंद्र यादव, उमेश ठाकुर राजकुमार, रिभा देवी, लक्ष्मी देवी, प्रबंधक निशांत पल्लव रॉय ने हिस्सा लिया ।
पतिराम महतो ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया साथ ही महिला किसानों ने गुलदस्ता भेंट कर तथा माल्यार्पण कर उपस्थित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने किसानों को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया साथ ही मशीन बैंक के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि आभांशु सिंह जैन निदेशक बामेती बिहार ने सभा को संबोधित करते हुए किसानों को सरकार की योजना के बारे में बताया साथ ही उन्होंने बताया कि जिस प्रकार बैंक कार्य करती है उसी प्रकार से यह योजना मशीन बैंक के रूप में कार्य करेगी जिसमें किसान अपने आवश्यकता अनुसार मशीनों की बुकिंग कर सकेंगे।
मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर मशीन बैंक कस्टम हायरिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

Related posts

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा संबल योजना अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया गया वितरण।

rktvnews

जिला कलक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के पुराना किला में चल रही खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दशहरे की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:100 मीटर की रेस प्रतियोगिता वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment