RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक संपन्न! कई प्रस्तावों को पारित कर निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखण्ड रांची को भेजने का लिया गया निर्णय।

चतरा/झारखंड 22 नवंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया

सिमरिया प्रखण्ड स्थित सिमरिया स्टेडियम में फुटबॉल (बालक/बालिका) खेल हेतु आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया।
चतरा सदर में स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन (बालक/बालिका) खेल हेतु डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया।
चतरा सदर स्थित राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय चतरा में वॉलीबॉल (बालक) खेल हेतु डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया।
सिमरिया प्रखण्ड स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय लेपो में हॉकी (बालक/बालिका) खेल हेतु डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया।
चतरा सदर प्रखण्ड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में फुटबॉल (बालिका) खेल हेतु आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया।
गिद्धौर प्रखण्ड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स एवं हॉकी (बालक/बालिका) खेल हेतु डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया।
सर्वसम्मति से पारित इन सभी प्रस्ताव को उपायुक्त अबु इमरान ने जिला क्रीड़ा पदाधिकारी चतरा को निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखण्ड रांची को भेजने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ चतरा चन्द्रेश शर्मा, सचिव जिला ओलंपिक संघ चतरा राकेश सिंह समेत अध्यक्ष एवं सचिव फुटबॉल संघ चतरा उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राज्य में बढ़ते अपराध सम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ (आरवाईए) का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन भोजपुर के बीबीगंज मे किया गया।

rktvnews

रंगा रंग कार्यक्रमों के बीच होली मिलन आयोजित।

rktvnews

बिहार: बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचकोशी परिक्रमा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

लखीसराय: बिंदु को मिला जीविका का सहारा,प्रकृति प्रेम को बनाया व्यवसाय,नर्सरी से मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

चतरा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2024 की 75 दिनों की उलटी गिनती के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के पुणे में योग महोत्सव आयोजित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment