RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 22 नवंबर।उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम कल्याण विभाग अंतर्गत जुड़े वनपट्टा से संबंधित अनुमंडल स्तरीय वन अधिकारी समिति द्वारा प्राप्त कुल तीन प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए तीनों प्रस्तावों का त्रुटि निराकरण करने का निर्णय सर्वसम्मती से जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा लिया गया।
वहीं राजस्व शाखा चतरा में टंडवा अंचल अंतर्गत ग्राम फुलवरिया, टेक्ठा, कबरा एवं नावाडीह में प्रस्तवित पीएफटी कोल वासरी निर्माण तथा भारत माला परियोजना अंतर्गत वाराणसी – कोलकत्ता एक्सप्रेसवे निर्माण हेतु हंटरगंज अंचल एवं सिमरिया अंचल अंतर्गत शेष अपयोजित गैर मजरूआ जंगल/जंगल झाड़ी भूमि का एफआरए/ एनओसी निर्गत करने का निर्णय सर्वसम्मती से लिया गया। ताकि भारत माला परियोजना व पीएफटी कोल वासरी निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो सके।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास,प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार, वनाधिकार समिति के सदस्य समेत अन्य सभी सबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डीपीआरओ एवं सभी बीपीआरओ के साथ की गयी बैठक।

rktvnews

भोपाल:निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 नवंबर 25

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उत्पाद विभाग की कार्रवाई।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने जवानों के साथ मनाया रक्षा पर्व।

rktvnews

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग!गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन : मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment