RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम शेखपुरा के लिए रवाना।

दरभंगा/बिहार 21 नवम्बर। जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा परिमल द्वारा बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम को आज शेखपुरा के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक होनी है, जिसमें अण्डर – 14, 17 एवं 19 आयु वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में सभी जिलों के बालक हिस्सा ले रहे हैं।
उक्त अवसर पर लिपिक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार सिंह, आशीष कुमार, राज कुमार रमण के साथ-साथ अण्डर – 19 के टीम प्रभारी के रूप में सूरज कुमार को, अण्डर – 14 के टीम प्रभारी के रूप में शिव कुमार को तथा अण्डर – 17 के टीम प्रभारी के रूप में हर्ष कुमार को तथा भाग लेने हेतु शेखपुरा जाने वाले सभी खिलाड़ियों के दल को जीत की शुभकामनाएं व अपना आशीष प्रदान करते हुए प्रतियोगिता हेतु प्रतिनियुक्त दल प्रबंधकों के साथ रवाना किया गया।

Related posts

बिहार:भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे संसदीय समिति के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जनहित के कई मुद्दों को मजबूती से उठाया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: एसटीएसभी स्कूल द्वारा छठव्रतियों में नारियल कलशुप आदि वितरित।

rktvnews

झारखंड:हंगामा क्यों है बरपा,दोष मुक्त नहीं हुए हेमंत, सिर्फ जमानत मिला है : प्रतुल शाह देव

rktvnews

चिकित्सकों के बीच तनाव की सूचना पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एन सिन्हा ने रेफरल अस्पताल शाहपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधकरी ने बड़हरा में बाढ़ से हुई मृत्यु पर मृतक की पत्नी को सौंपा 4 लाख का चेक।

rktvnews

Leave a Comment