RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश;विधानसभा निर्वाचन 2018 में सी-विजिल एप से 3990 आईं शिकायतें, 2023 में अब तक 11 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण।

भोपाल/मध्यप्रदेश 21 नवंबर ।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रदेश में पिछले विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में विधानसभा निर्वाचन 2023 में अब तक ढाई गुना अधिक शिकायतें प्राप्त हुई है।
विधानसभा निर्वाचन 2023 में सी-विजिल एप से 11 हजार 257 शिकायतें आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की मिली, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।
पिछले 2018 के विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की 3 हजार 990 शिकायतें सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त हुई थी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता लागू है। इस बीच आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा सके, साथ ही नागरिक भी आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की त्वरित शिकायत कर सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप तैयार कराया गया। प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के बाद से अब तक 11 हजार 257 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।

फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से नागरिक कर सकते हैं शिकायत

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार कराए गए सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से कर सकता है।

Related posts

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला ग्राम मंच के कलाकार को किया गया सम्मानित।

rktvnews

चिठ्ठी-पत्री: यत्र-तत्र पढ़ने से लगा…..

rktvnews

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment