RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने घाटों को किया रौशन! बेलाऊर सूर्य मंदिर और आरा कलेक्ट्रेट घाट पर हाई मास्ट लाइट का किया लोकार्पण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।केंद्रीय मंत्री (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा) आर. के. सिंह ने आज एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आरा में ‘8 हाई मास्ट लाइट’ का लोकार्पण किया।
केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा की सूर्य मंदिर में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण का इससे शुभ दिन नहीं हो सकता। छठ महापर्व को मद्देनजर रखते हुए एवं आस्थाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आठ हाई मास्ट लाइट्स का लोकार्पण किया गया है, जो ‘बेलाउर सूर्य मंदिर घाट’ एवं ‘कलेक्ट्रेट छठ घाट’ पर स्थापित किए गए हैं। यह समर्थन और सुविधा का प्रतीक है ताकि आप सभी छठ पूजा के अद्भूत महौत्सव को सुरक्षित और प्रकाश के साथ मनाने में सक्षम है।

विधिवत पूजा कर बेलाउर में लाइट का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री आर के सिंह

इस पवित्र अवसर पर, हम सभी सदस्यों को सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं, और हम इस नए प्रकाश के साथ नए यात्रा का आरंभ करते हैं।उन्होंने कहा की आरा की विकास यात्रा इससे और मजबूत होगी जो आने वाले दिनों में अनवरत जारी रहेगा।

बताया गया की एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत कुल 58 लाख रुपये की लागत से आरा के ‘बेलाउर सूर्य मंदिर घाट’ एवं ‘कलेक्ट्रेट छठ घाट’ में आठ हाई मास्ट लाइट का निर्माण कार्य संपन्न किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर 2022 को आरा वासियों द्वारा छठ घाट के बड़े आकार के वजह से चार अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट की माँग की गई थी। और इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत, नव-निर्मित चार हाई मास्ट लाइट का ससमय पर निर्माण कार्य पूरा हुआ है, जिसकी कुल लागत 29 लाख रुपए है।
इस अवसर पर एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक सुदीप नाग,सहित प्रमुख नेताओं में प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ,अखिल आनंद ओझा, सतीश भट्ट , आरा विधानसभा संयोजक अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ,विनय सिंह, राम दिनेश यादव ,लोकसभा संयोजक शंभू चौरसिया, ललन यादव ,दिनेश्वर सिंह, विनय, एवं छठ घाट के संचालन समिति के तमाम सदस्य सहित छठ व्रती, श्रद्धालु गण और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

बिहिया और शाहपुर 4 लेन एप्रोच रोड का निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने घाटों पर लाइटों के लोकार्पण और क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरा बक्सर फोर लेन पर बिहिया और शाहपुर फोर लेन अप्रोच का भी निरीक्षण किया ।

Related posts

जेपी नड्डा ने अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में एनआईएचएफडब्ल्यू के 48वें वार्षिक दिवस समारोह की वर्चुअल अध्यक्षता की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान हेतु पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षाबंधन पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना:बिहार सचिवालय सेवा कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन,ई-ऑफिस और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर।

rktvnews

रामगढ़:पल्स पोलियो अभियान का उप विकास आयुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment