RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : अमेरिका से रायपुर आकर युवा मतदाता अभिषेक वर्मा ने किया मतदान।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 17 नवम्बर।खाद्य विभाग के सचिव टी. के.वर्मा ने आज रायपुर के डुंडा मतदान केंद्र क्रमांक 282 में सपरिवार अपने मताधिकार का उपयोग किया।
सचिव वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी नंदिनी वर्मा ,अमेरिका से आये पुत्र अभिषेक एवं मुम्बई से आयी बिटिया आयुषी के साथ दोपहर रायपुर के डुंडा मतदान केंद्र पहुचे और आम मतदाताओं के साथ लाईन में लगकर बारी- बारी में मतदान किया।
सचिव वर्मा के बेटे और बिटिया को पहली बार वोट करने का मौका मिला था। दोनों भाई -बहन इसको लेकर बेहद उत्साहित दिखे।
अमेरिका में अध्ययनरत अभिषेक वर्मा और मुम्बई रहकर पढ़ाई कर रही आयुषी वर्मा वोट डालने के लिए रायपुर आये थे। मतदान के बाद उन्होंने इसे यादगार बनाने के लिए मतदान केंद के बाहर सेल्फी भी ली।
अभिषेक और आयुषी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए।

Related posts

सांसद विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखण्ड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ले विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:सभी 2939 मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध: डीएम

rktvnews

खैरागढ़:इजरा के डायरेक्टर ने विश्वविद्यालय के क्राफ्ट एवं डिजाइन विभाग का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी के स्वयंसेवकों ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment