RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

भोपाल/मध्यप्रदेश 16 नवंबर।निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में सभी मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची वितरित की है। क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, पता, निर्वाचक नामावली में क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है, तो मतदान के लिये फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर 17 नवम्बर को मतदान कर सकता है।
अप्रवासी भारतीय मतदाताओं (एनआरआई) को केवल पहचान के लिए अपना मूल पासपोर्ट दिखाना होगा। फोटो ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने से मतदाता की पहचान करना संभव नहीं है, तो उस मतदाता को उपरोक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा।

Related posts

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत के प्रसारण उद्योग का दृढ़ संरक्षक है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

औरंगाबाद: विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर पखवाड़ा की तैयारी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा आवश्यक लगाऐं : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर जीविका दीदियों की बन रही पहचान।

rktvnews

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी हरियाणा सीमा पर बन रहे पुल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर जिले के बभनगावा(अगरपुरा) में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जाप नेता रघुपति यादव ने किया।

rktvnews

Leave a Comment