RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार में बेलगाम होते अपराधी: राजेश सिंह

भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

आरा/भोजपुर 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने बिहार की गिरती विधि व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है। चिंता व्यक्त करते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से लगातार अपराधियों , बालू माफिया शराब माफियाओं के द्वारा शासन प्रशासन और आम लोगों को दहशत में करने का काम किया जा रहा है इससे बिहार का भविष्य अंधेरे के गर्त में जा रहा है। बिहार एक बार फिर जंगल राज पार्ट 2 की ओर अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा की चाहे वह बिहटा में महिला अधिकारी के ऊपर हमला,बिक्रमगंज में पुलिस अधिकारी के ऊपर हमला, कल जमुई में दरोगा की माफियाओं द्वारा हत्या का मामला हो या आरा में गोवर्धन पूजा के दौरान फायरिंग कर तीन बच्चों को घायल करने का मामला हो लगातार घट रही ये आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती है कि अपराधी गिरोह का प्रशासन से डर समाप्त हो गया है। तभी अपराधी सरेआम गुंडई कर रहे हैं।
जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा की इन सारी घटनाओं को देखने के बाद बिहार की जनता डरी और सहमी महसूस कर रही है।
जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया की गिरती विधि व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ,पूर्व जिला अध्यक्ष अंगद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह ,लोक सभा संयोजक शंभू चौरसिया ,उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अखिल आनंद ओझा, मीरा यादव, सतीश भट्ट , रानी राय, अरविंद पांडे, आरा विधानसभा संयोजक अजय सिंह संतोष सिंह, नवीन प्रकाश, निलेश जैन, अजीत कुमार गुप्ता ,संतोष तिवारी, धीरज सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतुराज अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय पासवान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे मीडिया प्रभारी संजय सिंह आदि शामिल हैं।

Related posts

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

गया:मुख्य सचिव ने किया BIMCGL परियोजना का निरीक्षण; विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: माले के बहिरो शाखा सदस्य श्रीकांत पासवान का निधन,श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी सहित वरीय नेता।

rktvnews

पीडीयूएनएएसएस और आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस नए ईपीएफओ अधिकारियों के बीच नैतिक आचरण को बढ़ावा देंगे।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:अच्छी शिक्षा हेतु अच्छा स्वास्थ्य होना आवश्यक : योगाचार्य सूरज प्रकाश

rktvnews

Leave a Comment