RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन’ अभियान के तहत बालिका सम्मान समारोह का आयोजन!बाल संरक्षण में भागीदारी निभाने वाली 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली गैर विवाहित लड़कियों को किया गया सम्मानित।

चतरा/झारखंड 14 नवंबर।बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से विभागीय निर्देश के आलोक में चतरा जिले में ‘सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन’ को लेकर चलाए गए अभियान का समापन आज उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर बालिका सम्मान समारोह के साथ किया गया।
विकास भवन के सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता व संचालन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमणि कुमारी ने किया। इस अवसर पर बाल विवाह का विरोध कर बाल संरक्षण में भागीदारी निभाने वाली 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली गैर विवाहित लड़कियों व उनके माता पिता के साथ जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी को डीडीसी, डीएसडब्ल्यूओ, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धनंजय तिवारी, डीईओ दिनेश मिश्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस अनिल डुंगडुंग, यूनिसेफ के प्रतिनिधि अंकित कुमार, सीडब्ल्यूसी सदस्य मुकेश पाण्डेय, श्वेता कुमारी व पिंकी कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
मौके पर डीडीसी ने कार्यक्रम पर चर्चा करते हुवे इसके सफल संचालन में सहयोग करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों को बधाई दिया। साथ ही उपस्थित बालिकाओं से अवगत होते हुवे सभी को आश्वस्त किया कि आपके सहयोग के लिए जिला प्रशासन हमेशा तैयार है। डीएसडबल्यूओ ने अभियान से संबंधित जानकारी देते हुवे बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धनंजय तिवारी द्वारा बाल विवाह होने की सूचना व इस पर होने वाली करवाई व बाल कल्याण समिति की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं डीपीएम जेएसएलपीएस ने बाल विवाह रोकथाम में पर चर्चा करते हुए कहा की जिले के इटखोरी व सिमरिया प्रखंड में किशोरी समूह सक्रिय है जो बाल विवाह रोक थाम में सहयोग करने के साथ महिलाओं के उत्थान पर कार्य कर रही है, आगे इसका विस्तार अन्य प्रखंडों में भी किया जाएगा। जबकि यूनिसेफ के प्रतिनिधि ने बालकों के सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के साथ टॉल फ्री नंबर 100 व 112 की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समारोह में सम्मानित होने वाली बालिकाओं ने भी अपने अनुभओं को साझा किया। ज्ञात हो कि विभागीय निर्देश के आलोक में 31 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक जिला व प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में उपरोक्त के अलावे समाधान संस्था के प्रतिनिधि, पप्पु कुमार जिला प्रबंधक सोशल मोबिलाइजेशन आदि उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

आईएनएस इम्फाल ने राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए पोर्ट लुईस की यात्रा पूरी की।

rktvnews

वरिष्ठ लोकगायक भरत सिंह भारती को मिला अमृत पुरस्कार!उपराष्ट्रपति के कर कमलों से विज्ञान भवन में मिला पुरस्कार।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात, आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण।

rktvnews

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली योजना में प्रगति लाने हेतु की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल चंपावत में स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment