RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सुपौल:वीर लोरिक महोत्सव 2023 को ले जिलाधिकारी की बैठक।

सुपौल/बिहार 13 नवंबर ।आज कौशल कुमार जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा वीर लोरिक महोत्सव 2023 के अवसर पर सभी सदस्यों की बैठक समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार, सुपौल में आयोजित की गई। वीर लोरिक महोत्सव को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श अपर समाहर्त्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल, अंचल अधिकारी, सुपौल एवं कमिटि के सम्मानित सदस्यगण के साथ किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से दिनांक 10.12.2023 से 12.12.2023 तक कुल 3 (तीन) दिनों का महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, सुपौल, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुपौल, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल, अंचल अधिकारी, सुपौल, वीर लोरिक महात्सव कमिटि के सम्मानित सदस्यगण यथा हृदय नारायण मुखिया, डॉक्टर दयानंद भारती, डॉक्टर अमन कुमार,जगदीश प्रसाद यादव एवं भगवान दत्त यादव तथा प्रधान सहायक, जिला सामान्य शाखा, सुपौल, उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों के लिए मांगे सैनिक स्कूल, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के अवसर।

rktvnews

शांति का कोई विकल्प नहीं।

rktvnews

मजबूत सड़क तंत्र से प्रशस्त होगा मिशन-2030 का मार्ग -मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:एकता का संदेश लेकर रन फॉर यूनिटी में दौड़ा बागपत, जयंती पर सरदार पटेल को किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रामगंजमंडी के धनिया व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment