RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 13 नवंबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकार ने जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया कि सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराई जाय। साथ ही औचक निरीक्षण करते हुए प्रतिष्ठानों का निरंतर छापेमारी भी करने को कहा। अगर जिलें में उर्वरक की कमी महसूस हो रही है तो आकलन कर विभाग से माँग की जाय।
जिला पदाधिकारी  ने सख्त निदेश दिया कि पंचायत स्तर पर सभी संबद्ध समन्वयक के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अवधि में अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित होती है तो उस पंचायत के संबंधित समन्वयक पर कार्रवाई निर्धारित की जायेगी।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि निरीक्षण दल के जाँच में पाई गई त्रुटियों/कमियों के आलोक में 01 अनुज्ञप्ति रद्द एवं 04 अनुज्ञप्ति को निलंबित करते हुए ब्रिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। इस तरह की कार्रवाई समय समय पर की जायेगी एवं अनियमितता के संलिप्त कर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं माननीय सदस्य विधान सभा बक्सर/राजपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप में युवाओं में प्रमाण पत्र वितरित कर हुआ समापन।

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का इस्राइल दौरा संपन्‍न, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूती मिली।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा सरैया और सिन्हा मंडल का संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर सैकड़ों लोगो को शपथ दिलाया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ : स्व रोजगार से जोड़ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा ड्रोन प्रशिक्षण।

rktvnews

इंदौर:चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय को बनाया जाएगा प्रदेश का सबसे बेहतर और मॉडल हॉस्पिटल।

rktvnews

Leave a Comment