RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

उत्तराखंड;सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

देहरादून/उत्तराखंड 13 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के संबंध में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीम मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस संबंध में हमसे बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

Related posts

उपराष्ट्रपति 07 मार्च को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

युद्ध और आम आदमी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:दीदीजी फाउंडेशन ने मुजफ्फरपुर के वृद्धाश्रम में किया कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

पुलिस के कार्यो से तकलीफ होने पर राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति में करें शिकायत: अध्यक्ष एच.आर. कुड़ी

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को लेकर की बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment