RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया।

बक्सर/बिहार 11 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने छठिया पोखरा एवं जंगली शिव मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया एवं वहाँ उपस्थित पदाधिकारियों को पर्व को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने छठ घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, बैरेकेटिंग की व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाने का निदेश दिया। साथ ही छठ घाटों के मार्गों पर लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की भी मरम्मती कराने का निदेश दिया।
सभी छठ घाटों पर गोताखोरों को ड्रेस में रहने एवं घाट पर बोट क्लीनिक संचालित रखने का भी निदेश दिया गया। साथ ही बड़े छठ घाटों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने हेत निदेशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमराँव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : नगर पंचायत शाहपुर की बैठक आयोजित! बैठक मे कई विषयों पर हुई चर्चा।

rktvnews

भ्रमित है उपेंद्र कुशवाहा -जीतन राम मांझी

rktvnews

खान मंत्रालय द्वारा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की पहली किश्त की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर: अगस्त क्रान्ति दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती शिशु मंदिर , बागर में वीर कुवर सिंह की जयंती मनाई गई।

rktvnews

राष्ट्रीयस्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

Leave a Comment