RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने कॉरपेट और एक्स-बोंगोसागर अभ्यास किया।

नई दिल्ली/10 नवंबर।भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास का चौथा संस्करण बोंगोसागर-23 तथा दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा कॉर्डिनेटेड पेट्रोल- (समन्वित गश्ती-कॉरपेट) का 5वां संस्करण 07 से 09 नवंबर 2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में संचालित किया गया था। दोनों देशों की नौसेनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के आसपास संयुक्त गश्त की और बाद में इंटरऑपरेबिलिटी (अंतरसंचालनीयता) बढ़ाने के लिए समुद्री अभ्यास किया।
भारतीय नौसेना के जहाज कुठार, किल्टान और समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर ने बांग्लादेश नौसेना के जहाज अबू बक्र, अबू उबैदा और एमपीए के साथ अभ्यास में भाग लिया। जहाजों ने कम्युनिकेशन ड्रिल, सरफेस गन-शूट, सामरिक युद्धाभ्यास तथा अन्य अभ्यास किए जो स्टीम पास्ट के साथ समाप्त हुए। कॉरपेट-23 में दोनों नौसेनाओं के बीच पहला मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास भी हुआ, जिसमें समुद्र में खोज और बचाव परिदृश्य का अभ्यास किया गया था। नियमित द्विपक्षीय अभ्यास तथा समन्वित गश्ती ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत किया है।
आईएनएस कुठार एक स्वदेश निर्मित गाइडेड-मिसाइल कार्वेट है, जबकि आईएनएस किल्टान एक स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी कार्वेट है। दोनों जहाज विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं, जो पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के ऑपरेशनल कमान के अंतर्गतकाम करता है।

Related posts

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

बागपत: जनपद में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान चलाया जाएगा।

rktvnews

गिरीडीह:नगर भवन में सिद्धों कान्हू कृषि एवं वनोपेज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को ले अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और डीडीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम क्षेत्र में चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

Leave a Comment