RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं नीतीश, रांची आएं मैं इलाज करवा दूंगा!नीतीश के ब्यान पर बोले राँची के सांसद संजय सेठ।

सांसद संजय सेठ

रांची/ झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 08 नवंबर।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा में जो बयान दिया गया, वह नीतीश कुमार की विक्षिप्तता की निशानी है। इस बयान के बाद भारत शर्मसार हुआ है। भारत का लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। किसी राज्य का मुख्यमंत्री लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर इस तरह की ओछी बयानबाजी करे, यह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता है। यह बयान बताता है कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं और उन्हें बेहतर इलाज या काउंसलिंग की जरूरत है। मैं कहता हूं कि यदि उन्हें बेहतर इलाज और काउंसलिंग की आवश्यकता है, वह आराम से रांची आएं। यहां कांके में उनके उचित काउंसलिंग की व्यवस्था करवा दूंगा।
या फिर नीतीश कुमार इस बयान के आधार पर खुद को विक्षिप्त मान ले। राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेकर पश्चाताप करें।
सांसद श्री सेठ ने कहा कि नीतीश कुमार के इस बयान पर आईएनडीआई गठबंधन को भी अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए। झारखंड में गठबंधन की सरकार है। उनके नेताओं को बताना चाहिए कि नीतीश कुमार ने यह बयान आखिर किस आधार पर दिया। ऐसी क्या मजबूरी थी कि सदन में नीतीश कुमार को इतनी घटिया और नीच बातें करनी पड़ी। सांसद ने कहा कि और नहीं तो कम से कम नीतीश कुमार को सदन में बैठी महिलाओं की गरिमा का ख्याल करना चाहिए था। परंतु विक्षिप्तता में वह सब कुछ भूल गए। यह भारतीय लोकतंत्र के अध्याय का काला दिन है। इस देश की महिलाएं आईएनडीआई गठबंधन के घमंड को चूर-चूर करने का काम करेंगी।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर सम्मिलित होगी कई हस्तियां : राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी

rktvnews

27 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बलिया:वीर बालक शहादत दिवस पर चित्रगुप्त हाई स्कूल छिब्बी में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आम उत्पादों के विपणन एवं आम महोत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

बागपत:मंडला आयुक्त व आई जी ने कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में पंच प्रण और स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

rktvnews

Leave a Comment