RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का दूसरा दिन।

बक्सर/बिहार 08 नवंबर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनांक 07.11.2023 से दिनांक 09.11.2023 तक नगर भवन बक्सर में आयोजित किया जा रहा है।
आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन उप विकास आयुक्त बक्सर एवं नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को प्रारंभ किया गया।
उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र मिश्र, राकेश रंजन उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, शामा परवीन, उर्मिला कुमारी, अंजू कुमारी, नीतीश कुमार, मदन राम कार्यपालक सहायक चंदन कुमार कार्यपालक लिपिक एवं रोहित कुमार एकलव्य प्रशिक्षक का सराहनीय योगदान है।
आज का परिणाम बुशु अंडर 17 उम्र कैटेगरी में निम्नलिखित प्रतिभागी फाइनल प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए हैं। जिनके नाम इस प्रकार से हैं:- 36 किलो में शालू कुमारी बक्सर वंदना कुमारी सारण, 40 किलो में पूजा कुमारी बक्सर आकृति कुमारी सिवान, 45 किलो में शिवानी कुमारी बक्सर रितिका राय कटिहार, 48 किलो में आनंदी राय पटना पलक कुमारी मुजफ्फरपुर, 65 किलो में आंचन कुमारी कटिहार (स्वर्ण) चेतना कुमारी पश्चिमी चंपारण (रजत) एवं 70 किलो में साक्षी कुमारी मुजफ्फरपुर स्वर्ण है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर. वेंकटरमण को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाएंगे और अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ रक्षा और सुरक्षा विषयों पर चर्चा करेंगे।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

सारण:4 दिवसीय जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज।

rktvnews

पटना:स्वास्थ्य-पखवारा में अबतक हुआ 567 मरीज़ों का उपचार।

rktvnews

नवादा जिला को मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान: आशुतोष कुमार वर्मा

rktvnews

Leave a Comment