RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजित!कैंसर का डायग्नोसिस जितना जल्दी फायदा उतना अधिक:डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 नवंबर।आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर सदर अस्पताल आरा कैंपस के जीएनएम भवन के सामने कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कार्यक्रम का संचालन नसीडीओ ऑफिसर डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा द्वारा किया गया तथा दीप जलाकर उद्घाटन एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया। इस जागरूकता शिविर में जनता के साथ-साथ एएनएम स्कूल की छात्राएं काफी संख्या में भाग ली और शिविर से ज्ञान प्राप्त की। एएनएम स्कूल की नर्सिंग छात्राओं ने जागरूकता के लिए अनेकों पोस्टर तैयार की थी ,जो काफी ज्ञानवर्धक था। इस शिविर में एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल ममता, जिला कैंसर विभाग की डॉ सुहानी एवं डॉ सलोनी ने भी कैंसर के बारे में ज्ञानवर्धक बातें बताई । एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने बताया कि कैंसर की स्थिति में जितना जल्दी डायग्नोसिस हो, रोग पकड़ में आए, उतना जल्दी ही यह कंट्रोल होता है । डॉ सिन्हा ने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार के नशा, पान, गुटका से बचना चाहिए। कैंसर का सबसे बढ़िया इलाज उससे बचाव और जागरूकता ही है। ऐसे कैंसर जानलेवा बीमारी है।
नसीडीओ विभाग के सभी कर्मचारी गण, कई स्वास्थ्य कर्मी के साथ शिविर में उपस्थित थे सुधीर जी, पंकज जी और तारकेश्वर जी आदि अनेक उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

आरा:सम्पूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी नवादा ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

rktvnews

जिले की बैंको की सुरक्षा को बैठक।

rktvnews

भगवत शरणागति में ही सद्गति मिलती है:कथावाचिका गंगा मिश्रा

rktvnews

खैरागढ़: इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में होगा ऑक्टेव-25 का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment