RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिले की बैंको की सुरक्षा को बैठक।

नवादा/बिहार 06 जुलाई। आज दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा एवं अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरडीए के सभागार में जिलों में संचालित विभिन्न बैंकों की शाखाओं की सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी बैंकों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। आर्म्स वाले सुरक्षा तेजतर्रार और अनुभवी गार्ड को बैंकों में रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि सभी बैंकों के सीएसपी का भी पुलिस प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने सभी मैकेनिज्म, अलार्म, सीसीटीवी कैमरा के साथ अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित करने का निर्देश दिया। अमु अमला वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अखिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली श्री आदित्य कुमार पियूष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा, रजौली, के साथ-साथ सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक सहायक शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया नंदनगढ़ महोत्सव-2025

rktvnews

मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड परिसर में किया गया वृक्षारोपण,पर्यावरण सुरक्षा की ली गई शपथ।

rktvnews

स्वादिष्ट चटपटे स्वाद की खुशबू बिखेर रहा तिलई ग्राम का रीपा।

rktvnews

चतरा:चतरा प्रखंड के देवरिया, सिमरिया प्रखंड के सबानो व टंडवा प्रखंड के कोयद पंचायत पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान!आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने बरेली में 73.25 करोड़ रु० की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment