RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

संगीत सभा में घुंघरू व तबले की युगलबंदी ने समां बांधा ।

आरा/भोजपुर 02 नवंबर।भगवान शिव व कृष्ण नृत्य कला के सृजक हैं। पौराणिक आख्यानों में शिव के द्वारा तांडव व कृष्ण के महारास का उल्लेख है। नृत्य के बिना संगीत की परिपूर्णता नहीं है। हमारी संस्कृति का नृत्य अभिन्न अंग है। उक्त बातें संगीत प्रेमी सह एचडी जैन कॉलेज के लेखपाल दिनेश्वर प्रसाद ने महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी में आयोजित संगीत सभा का उद्घाटन करते हुये कहीं। लीजेंड बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा मेमोरियल कल्चरल सोसायटी के बैनर तले स्थानीय महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम गुरुवासरे संगीत सभा में कथक नृत्यांगना सुश्री मीनाक्षी पाण्डेय ने कथक की शुरुआत श्री राम स्तुति के की। इसके पश्चात् मीनाक्षी ने तीनताल में उपज, ठाट, उठान, आमद, ततकार, टुकड़ा, परन् समेत गतभाव व शृंगार रस की ठुमरी “छोड़ो छोड़ो बिहारी नारी देखें सगरी” पर भाव अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मीनाक्षी के घुंघरू व युवा तबला वादक सूरज कान्त पाण्डे के तबले की युगलबंदी ने अद्भुत समां बांधा। हारमोनियम पर अजीत पाण्डेय व बांसुरी पर सुमित सोनी ने बखूबी संगत किया। मंच संचालन शंभू शरण ओझा व धन्यवाद ज्ञापन नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव ने किया। ने किया। इस अवसर पर विदुषी बिमला देवी, राणा प्रताप सिन्हा , कथक नर्तक अमित कुमार, गुरु बक्शी विकास , शास्त्रीय गायक महेश यादव रवि शंकर, स्नेहा पाण्डेय, संरक्षक सुशील कुमार ‘देहाती’, श्रेया पाण्डेय, आदित्य कुमार, मनीष कुमार सिंह समेत कई संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

स्वास्थ्य एवं पोषण अभिसरण कार्यक्रम पर विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने देशी चुलाई शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

नैनीताल:विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आने पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय की सराहना की।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा कैम्प कार्यालय में आयोजित “मुख्य सेवक युवा संवाद” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment