RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

उत्तराखंड:आगामी 14 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के संबंध मे अपरजिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बनरवाल की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 01 नवंबर।आगामी 14 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के संबंध मे आज जौलजीबी में अपरजिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बनरवाल की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई। मेला 14 नवम्बर से 24 नवम्बर 2023 तक आयोजित किया जायेगा, अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सांस्कृतिक मंच की सफाई पुताई तथा मैदान का समतलीकरण किया जाए , मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही सरकारी विभागों के द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाये जाने के साथ ही विभागीय स्टाल लगायें जायेंगे मेले में व्यवासियों द्वारा भी अपने अपने स्टाल, दुकानें भी लगायी जायेगी।
बैठक में मेले के दौरान आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शांति व सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य ,खेल-कूद प्रतियोगितायें आदि बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण किया गया। मेले के दौरान प्रत्येक दिवस अपराहन् 4 बजे से 7 बजे तक स्थानीय निजी कलाकारों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा इसके अतिरिक्त सांय 7 बजे से 10 बजे तक बाहरी दलों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मेला अवधि के दौरान भारत नेपाल पुल सुबह 6 से रात्रि 10: 30 बजे तक खुला रहेगा तथा पुल की भार क्षमता के अनुसार ही अधिकतम 30 व्यक्तियों की आवाजाही होगी
मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपरजिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिये तथा मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध मे पुलिस विभाग द्वारा अवगत कराया कि मेले के दौरान पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, पीएससी तथा एसडीआरएफ की टीम तैनात की जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कारवाई की जायेगी तथा जौलजीबी बाजार मे यातायात व्यवस्था ठीक करायंे जाने हेतु बाजार मे नालियों के ऊपर का अतिक्रमण हटाया जायेगा। मेले मे पेयजल व्यवस्था हेतु विभिन्न स्टालों में पेयजल स्टैण्ड पोस्ट मेले से प्रारम्भ होने से पहले स्थापित करने के निर्देश दिये।
विद्युत विभाग द्वारा मेला स्थल हेतु विद्युत संयोजक स्थापित किया जायेगा इस हेतु मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी डीडीहाट शीघ्र ही निर्धारित धनराशि जमा करें। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध मे मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि मेले के दौरान एक चिकित्सक समेत स्वास्थय विभाग की पूरी टीम मेले के दौरान कार्यरत रहेगी तथा आपातकालीन सेवा भी मुहैया करायी जायेगी मेले मे विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगायें जायेंगे जिस हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि स्टाल में विभागीय जानकारी के साथ प्रतिनिधि को तैयार किया जाय ताकि आम आदमी स्टाल का लाभ ले सकें। मेले के दौरान मेलार्थियों को यातायात व्यवस्था आदि सुविधा मुहैया कराये जाने के संबंध में एआरटीओ0 को निर्देश दिये कि वाहनों में किराया सूची व्यवस्था की जाय बैठक का संचालन करते हुए मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी डीडीहाट ने अवगत कराया कि मेलास्थल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।
सरकारी विभागों केा स्टाल लगाये जाने हेतु स्टालों का निर्माण कार्य भी प्रारम्भ कर लिया गया है इसके साथ ही मेले के संबंध मे अन्य समस्त व्यवस्थायें पूर्ण करायी जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने मेला अवधि के दौरान पर्याप्त गैस अपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिये इसके अतिरिक्त मेले से संबंधित चर्चा कि गयी।
बैठक में उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ उपजिलाधिकारी डीडीहाट,तहसीलदार धारचूला,खंड विकास अधिकारी धारचूला,अध्यक्ष व्यापार संघ अध्यक्ष जौलजीबी, समेत विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:झारखंड के शिष्टमंडल ने किया भिखारी ठाकुर को नमन।

rktvnews

सारण:उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने जिला परिषद सारण के सदस्यों की बुलाई बैठक!जिला परिषद उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के संबंध में सदस्यों का लिया गया पक्ष।

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी, पौधारोपण, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भाजपा सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:लघु सचिवालय में हुई 6.6 की तीव्रता के भूकंप की मॉक ड्रिल।

rktvnews

Leave a Comment