RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बागपत:जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी!”रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 31अक्टूबर।राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 148वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी और कलेक्ट्रेट पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरदार बल्लभभाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री श इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार बागपत में सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों, विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूॅं’’।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ,डिप्टी कलेक्टर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

आवास योजना में गबन की अभियुक्त गई जेल।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

जनक यादव वाचनालय को आधुनिक वाचनालय के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा से लैस किया जाएगा:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment