RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

उप विकास आयुक्त समेत पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाकर दिया एकता एवं शांति का संदेश!सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन कर राष्ट्रीय एकता की ली गई शपथ।

चतरा/ झारखंड 31 अक्टूबर।लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिला प्रशासन चतरा द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “रन फ़ॉर यूनिटी” का यह कार्यक्रम जतराहीबाग मोड़ से प्रारंभ हुआ एवं समाहरणालय परिसर में सम्पन्न हुआ। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, आपूर्ति पदाधिकारी मनेन्द्र भगत, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी समेत काफी संख्या में पुलिस जवान, स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाया। इस दौरान सभी ने “देश तभी बनेगा महान, जब एकता बनेगी हमारी पहचान, अनेकता में एकता यही भारत की विशेषता, एकता में जो बल है, वह सबसे प्रबल है” जैसे नारे भी लगाकर एकता और शांति का संदेश दिया।
वहीं समाहरणालय परिसर पहुंचने पर उप विकास आयुक्त सहित अन्य उपस्थित लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया। साथ हीं राष्ट्रीय एकता का शपथ ग्रहण कर दौड़ का समापन किया गया।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया फार्म मशीनरी टेक्नालॉजी शिखर सम्मेलन का शुभारंभ।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन की बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ हो चुनाव- व्यय ऑब्जर्वर विरेन्द्र कुल्हड़िया

rktvnews

चतरा:पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा चतरा को राज्य में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त ने विद्यालयों में कमजोर परीक्षा परिणाम व उच्च अनुपस्थिति पर जताई कड़ी नाराज़गी।

rktvnews

गोवर्धनपूजा / दलिद्दर खेदाई / भैया दूज (पिड़िया)।

rktvnews

Leave a Comment