RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ हो चुनाव- व्यय ऑब्जर्वर विरेन्द्र कुल्हड़िया

हनुमानगढ़/राजस्थान 31 अक्टूबर । विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिले में दो व्यय ऑब्जर्वर, तीन सामान्य ऑब्जर्वर, एक आईपीएस को पांचों विधानसभाओं में सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है । व्यय ऑब्जर्वर में हनुमानगढ़, पीलीबंगा तथा संगरिया विधानसभा के लिए समाथा मुल्लमुड़ी, नोहर और भादरा विधानसभा हेतु वीरेन्द्र कुल्हड़िया को नियुक्त किया गया है। सामान्य ऑब्जर्वर में संगरिया विधानसभा में एमबी राजेश, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा में दयानिधान पांडे, नोहर और भादरा में तारिक थोमस को नियुक्त किया गया है । सामान्य में कानून व्यवस्थाओं हेतु आईपीएस अभय कुमार लाल को पांचों विधानसभाओं में ऑब्जर्वेशन कि जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
इसी सिलसिले में विधानसभा चुनाव 2023 हेतु जिले में सभी प्रकोष्ठों की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर वीरेंद्र कुल्हड़िया की अध्यक्षता में किया गया। आब्जर्वर ने कहा कि विधानसभा चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो, सभी प्रत्याशियों को बराबरी का मौका मिले। एफएसटी और एसएसटी का दुबारा से प्रशिक्षण हो और उन्हे बताया जाए कि वाहनों की जांच कैसे करनी है। आब्जर्वर ने कहा कि एफएसटी टीम द्वारा सीज कि गई नगदी का निर्धारित समयावधि में निर्णय हो, क्योंकि जिनकी नगदी है उनके लिए यह बहुत जरूरी है।
बैठक में एफएसटी प्रभारी सुनीता चौधरी ने बताया कि अभी तक जिले में 46 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 34 का निस्तारण कर दिया गया है। 27 प्रकरण में नगदी वापिस रिलीज कर दी गई है, जिसमें 98 लाख रुपए की नगदी रिलीज की गई है । 10 लाख से अधिक राशि के तीन प्रकरण प्राप्त हुए, जो इनकम टैक्स विभाग को प्रेषित कर दिए गए हैं ।
बैठक में प्रोबेशनर आईएएस प्रीतम जाखड़,उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल यादव, सीइओ सुनीता चौधरी, अकाउंट ऑफिसर नीतू अरोड़ा, जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, पीडब्ल्यूडी से एसई पदम प्रकाश कोठारी इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण।

rktvnews

सरस्वती वंदना..! :विजयलक्ष्मी पाण्डेय

rktvnews

सारण:नये प्रमंडलीय आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:संभावित बाढ़ से बचाव हेतु एहतियातन सभी व्यवस्थाएं रखें अपडेट : जिला पदाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह:विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता और समयबद्धता पर उपायुक्त ने दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे ‘मोंथा’ चक्रवात को लेकर समस्त जिलेवासियों से विशेष सतर्कता और एहतियात बरतने की अपील की।

rktvnews

Leave a Comment