RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : गैर लाभान्वित बीपीएल परिवार को  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कैंप मे मिलेगा गैस कनेक्शन 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 अक्टूबर। केंद्र सरकार गैस कनेक्शन से गैर लाभान्वित बीपीएल परिवार को कैंप के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करना चाहती है। इसके लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पत्र जारी किया गया है। अवर सचिव, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्रांक P17011/01/2022 -LPG (E-43573) दिनांक 3/10/2023 के आलोक में जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा के ज्ञापांक 940 दिनांक 17/10/2023 से सभी प्रखंडों में वैसे बीपीएल परिवार जिन्हें अब तक गैस का कनेक्शन नहीं मिला है, उनको कैंप के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करने का निर्देश है। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के शाहपुर एवं बिहिया प्रखंड में 2 नवंबर 2023 को और जगदीशपुर प्रखंड में 3 नवंबर 2023 को कैंप लगाकर गैस कनेक्शन से गैर लाभान्वित बीपीएल परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर के ज्ञापांक 1809 दिनांक 28/10/2023 के द्वारा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत उज्ज्वला योजना से वंचित बीपीएल परिवारों (गैस कनेक्शन धारी को छोड़कर) की संख्या को 31 अक्टूबर 2023 को उपलब्ध कराने तथा निर्धारित तिथि को वांछित दस्तावेजों के साथ लोगों को कैंप में उपस्थित होने हेतू समुचित प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया है।

Related posts

हनुमानगढ़:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का किया वर्चुअल लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मनोविज्ञान की छात्राओं का फेयरवेल।

rktvnews

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “पत्रकारिता का बदलता स्वरूप”विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ अंतर्गत राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बागपत:कलेक्ट्रेट विकास भवन सरकारी कार्यालय परिसर में आज नागरिक–प्रशासन सहभागिता का सशक्त उदाहरण बने।

rktvnews

Leave a Comment