RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

गाजियाबाद में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस, भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को सुदृढ़ कर रहा है।

मुस्कान 24×7\30 अक्टूबर। देश भर में ब्रैंड की रिटेल उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में विशेष कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की प्रमुख टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया (ASUS India) ने आज गाजियाबाद में अपने एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत करने की घोषणा की है। 400 वर्ग फुट में फैला हुआ यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स, जैसे- वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ को शामिल करता है। गाजियाबाद में स्थित यह स्टोर ब्रैंड का 5वाँ एक्सक्लूसिव स्टोर है। इस प्रकार, यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 एईएस और आरओजी स्टोर्स और साथ ही उत्तर प्रदेश में 20 आउटलेट्स की उपलब्धि हासिल कर चुका है।
इस रिटेल विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। उत्तर भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, लगातार प्रगति के मार्ग पर चलने वाले टियर II शहर, गाजियाबाद में इस नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे नवीनतम नवाचार के अनूठे अनुभव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम होगा, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम् योदगान देगा। स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए और भी अधिक इंटरैक्शन और नए टचपॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”
रिटेल स्टोर का पता: इलेक्ट्रॉनिक मॉल, दुकान नंबर- 342, मालीवाड़ा चौक, कालूपुरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, 201001

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने ओमान की अपनी पहली विदेशी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद आईएनएसवी कौंडिन्य का स्वागत किया।

rktvnews

12 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने ठंड को देखते हुए विद्यालय के संचालन अवधि में किया बदलाव।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

भारतीय वायुसेना ने ‘नि-क्षय मित्र’ के तहत 765 टीबी रोगियों को सहायता देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय संस्कृति पर केन्द्रित फिल्में आज भी हैं समसामयिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment